Jaunpur News : 66 साथियों की याद में मनाया जाता है कि अग्निशमन स्मृति दिवस: आरपी राय

जौनपुर। अग्निशमन विभाग पर आरपी राय मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान अपने कर्तव्य की बलिवेदी पर शहीद जवानों को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही जनपद के उच्च अधिकारियों को पिन फ्लैग लगाकर 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह को प्रारम्भ किया गया। इस मौके पर आरपी राय ने कहा कि उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 1944 को बम्बई बंदरगाह पर विस्फोटक सामाग्री एवं रूई से भरे जहाज में आग लगने के दौरान तेज विस्फोट हो जाने से अग्निशमन कार्य में जुटे अग्निशमन कर्मियों में से 66 अग्निशमन कर्मी आग की लपटों में घिर जाने के कारण शहीद हो गये थे। उन्हीं की पुण्य स्मृति में प्रत्येक वर्ष "अग्निशमन स्मृति दिवस" के रूप में मनाया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस सप्ताह नागरिकों को आग से बचाव हेतु जागरूक किया जाता है। इस वर्ष के प्रचार के लिए विषय है कि "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ हो।" उक्त अवसर पर अग्निशमन विभाग के आरक्षी, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post