Trending

Jaunpur News : पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Technical Team
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेहरा गांव निवासी पवन सिंह (32 वर्ष) पुत्र दिवाकर सिंह ने अपने घर के पास स्थित नीम के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक ने बिजली के केबल तार का इस्तेमाल करके फांसी लगायी। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले अपने मकान की छत से नीम के पेड़ की डाल में केबल बांधा और फिर उसे गले में लपेटकर छत से कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों के अनुसार सुबह 5 बजे जब परिजनों की नजर पेड़ की डाल पर लटके शव पर पड़ी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
परिजनों के अनुसार मृतक पवन सिंह अविवाहित था और हाल के दिनों में नशे की लत का शिकार हो गया था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!