Trending

Jaunpur News : ससुराल में आये युवक ने पेड़ में गमछे के सहारे लगायी फांसी

Technical Team
 

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार की सुबह लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर (केशवपुर) निवासी श्यामजीत उर्फ बच्चा पुत्र राम आश्चर्य जमुनीपुर निवासी ऋषिकेश पुत्र सुखी राम के यहां अवने ससुराल आया था। दामाद ने बुधवार को सुबह गांव में स्थित एक बगीचे में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। जब सुबह शौच के लिये कुछ गांव व्यक्तियों का नजर बगीचे की तरफ पड़ी तब सबके होश उड़ गये। इसकी जानकारी होते ही गांव में आग की तरह फैल गयी। इसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!