जौनपुर : ​​नगर पंचायत खेतासराय के बोर्ड बैठक को लेकर हुआ विवाद

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में सोमवार को बोर्ड बैठक को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। निर्धारित स्थान के बजाय कथित रूप से एक लकड़ी की टाल में बैठक आयोजित किए जाने और वहाँ एजेंडा व उपस्थिति रजिस्टर मिलने से विवाद हो गया।
गौरतलब है कि बोर्ड की बैठक नगर पंचायत कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में सोमवार दोपहर 2 बजे प्रस्तावित थी लेकिन कुछ सभासदों का आरोप है कि बैठक को गुपचुप तरीके से खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर स्थित एक लकड़ी की टाल पर सोमवार की दी रात किया गया। कई सभासदों को बैठक की सूचना तक नहीं दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर जब सभासद मौके पर पहुँचे तो वहाँ नगर पंचायत के एजेंडा और उपस्थिति रजिस्टर पाये गये जिनमें हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। इस पर नाराज सभासदों ने दोनों रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान सभासदों के बीच विवाद भी हुआ।
नगर पंचायत के सभासद सतीश यादव, विवेक यादव, सलीम खान, अमित सोनकर, शैलेश यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जान—बूझकर अन्य सदस्यों को नजरअंदाज कर निजी स्थान पर बैठक कर रहे थे जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ है जबकि नियमानुसार बैठक की सूचना सभी सभासदों को पहले दी जानी चाहिए और बैठक नगर पंचायत कार्यालय में ही आयोजित होती है।
सभासदों ने उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का भी आरोप लगाया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। सभी की नजर प्रशासनिक जांच व कार्रवाई पर टिकी हुई है। वहीं इसी मामले में एक वार्ड के सभासद प्रतिनिधि अनिल प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ सभासदों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे तभी एक वार्ड का सभासद ने उनके साथ मारपीट कर लिया जिससे उनको चोटें आयी है। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाई की माँग किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई।

Uploaded Image

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post