Trending

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के यात्रियों को किया रवाना

Naya Savera Network


जौनपुर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत प्रस्तावित सोमनाथ (गुजरात) यात्रा के मद्देनजर जनपद से विभिन क्षेत्र और विधाओं के व्यक्तियों को जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने हर्षोल्लास के साथ माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाओं सहित रवाना किया। ज्ञातव्य है कि इस यात्रा के अंतर्गत महिलाओं युवा स्वयंसेवकों किसानो तकनीकी क्षेत्र के कर्मियों वरिष्ठ नागरिकों आध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों सहित अन्य सामाजिक समूहों से प्रतिनिधियों का चयन किया गया है जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रीय एकता एवं जनसामान्य के बीच आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ धाम भारत की आस्था गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है और इस यात्रा के माध्यम से प्रतिभागियों को देश की समृद्ध परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों को निकट से जानने का अवसर प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने यात्रियों से कहा गया कि वे यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें जनपद का प्रतिनिधित्व गरिमा के साथ करें तथा लौटकर अपने अनुभवों को अन्य लोगों के साथ साझा करें जिससे अधिकाधिक लोग इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से प्रेरित हो सकें।इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट परियोजना निदेशक केके पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने सुरक्षित एवं सफल यात्रा हेतु मंगलकामना व्यक्त की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!