Jaunpur News: मनोनीत सभासदों को दिलायी गयी शपथ



जौनपुर। नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल मैदान में शनिवार को राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।  एसडीएम सदर ने मनोनीत सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि सभी निर्वाचित और मनोनीत सभासद अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर नगर के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी मनोनीत सभासद अपने अपने क्षेत्र के अनुभवी और कुशल व्यक्ति हैं जिन्हें नगर की अच्छी जानकारी है। शपथ लेने वाले मनोनीत सभासदों में पंकज श्रीवास्तव अरविंद गुप्ता संदीप जायसवाल रोहन सिंह और राहुल साहू शामिल थे। अध्यक्षता कर रही नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने सभी सभासदों को बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया तथा नगर के विकास में सहयोग की अपेक्षा किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी पवन कुमार भाजपा नेता पीयूष गुप्ता नगर दक्षिणी के अध्यक्ष डॉ कमलेश निषाद रामसूरत मौर्य सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post