Jaunpur : ​रामनवमी को लेकर जनसम्पर्क अभियान तेज, घर-घर पहुंच रहे बुलावा पत्र

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। रामनवमी पर कस्बे में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रामभक्तों की टोली ने जनसम्पर्क अभियान को तेज कर दिया है। विगत वर्षों की परम्परा को निभाते हुए इस बार भी भक्तगण गाँव-गाँव, गली-गली और पगडंडियों के रास्ते घर-घर पहुँचकर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। टोली द्वारा श्रद्धालुओं को बुलावा पत्र देकर कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
भक्तों की टोली सूरज निकलने के साथ एक साथ दर्जनों की संख्या में जब किसी गाँव में पहुँचती है तो वहाँ का माहौल भक्तिमय हो उठता है जो ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम के प्रभारी मनीष (धर्मरक्षक) ने बताया कि क्षेत्र के आस-पास के दर्जनों गाँवों में सम्पर्क किया जा चुका है और हर जगह लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आश्वासन दे रहे है।
लोगों का कहना है कि इस तरह का जनसम्पर्क अभियान सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करता है। रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा क्षेत्र की पहचान बन चुकी है जिसमें लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। ऐसे में इस बार भी भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता और उमंग का माहौल बना हुआ है। इस दौरान डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, शांति भूषण मिश्रा, अनिल प्रजापति, विक्की गुप्ता, राजू बिन्द, शुभम जायसवाल, अतुल गुप्ता, विशाल सोनकर, प्रवीन मोदनवाद, राजू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post