Trending

Jaunpur : ​ ​नामित सभासद राहुल जी का साहू समाज ने किया भव्य स्वागत

टीम संचार सेतु

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद में नामित सभासद के रूप में मनोनीत होने पर साहू कल्याण समिति सहित साहू समाज ने नामित सभासद राहुल साहू एवं उनके पिता सूर्य प्रकाश साहू को शुभकामना दिया। साथ ही राहुल जी के उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।
इस अवसर पर भारतीय तैलिक साहू महासभा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री सिद्धार्थ साहू, साहू धर्मशाला समिति के अध्यक्ष अरविन्द बैंकर, महामंत्री राजेश गुप्ता पत्रकार, जय प्रकाश गुप्ता उद्यान प्रभारी, महेन्द्र साहू, पवन गुप्ता, संतोष साहू, घनश्याम साहू, इं. रमेश चन्द्र गुप्ता, रामाश्रय साहू योगाचार्य, सतीश चन्द्र गुप्ता, संजय गुप्ता एडवोकेट, भंडारी सभासद प्रतिनिधि यशवंत साहू, धीरज साहू, मनोज गुप्ता सहित साहू समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!