Trending

Jaunpur : हसनैन कमर बनाये गये जौनपुर इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ के अध्यक्ष

टीम संचार सेतु

देवेन्द्र खरे को दिया गया महामंत्री का दायित्व
विश्व प्रकाश—राज सैनी उपाध्यक्ष तो राजन मिश्र बनाये गये कोषाध्यक्ष
जौनपुर। जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का चुनाव शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर संरक्षक आईबी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। कई नामों पर चर्चा के बाद बहुमत से सै. हसनैन कमर दीपू को अध्यक्ष चुना किया गया। साथ ही महामंत्री पद की ज़िम्मेदारी देवेन्द्र खरे को दी गयी। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और राज सैनी का चयन हुआ तो राजन मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव और जावेद अहमद की देख—रेख में सम्पन्न करायी गयी।
इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुये 5 नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर मो. अब्बास, नितेश सिंह, विद्याधर राय विद्यार्थी, कुंवर नीतीश, इमरान अब्बास, मो. उस्मान, अबुल खैर, आमिर अब्बास, रोहित चौबे, अंकित मिश्रा, मो. असलम, पंकज कुमार, मेवा लाल यादव, अंकित श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में संरक्षक आईबी सिंह ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि नयी टीम संगठन की मजबूती के साथ पत्रकारिता की गरिमा को बनाये रखते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्य करेगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!