Trending

Jaunpur : ​ ​केराकत में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सुनी गई। इस दौरान 179 फरियादी शिकायती पत्र सौंप अपनी समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग किया। फरियाद सुन रहे जिलाधिकारी ने शिकायती पत्रों में से 18 का मौके से निस्तारण किया। उम्मीद से पहुंचे शेष फरियादी निराश होकर घर लौट गये। जिलाधिकारी ने फरियादियों के आवेदन पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जन शिकायतों का समयबद्ध के साथ जनता से संवाद स्थापित कर त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सुनवाई के दौरान मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने स्पष्ट किया कि फरियादियों के आवेदन निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के आने की सूचना मिलने पर भारी संख्या में फरियादी तहसील सभागार पहुंच अपनी समस्या को सुनाई ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस अवसर पर सीओ अजीत रजक, एसीएमओ आलोक सिंह, एसडीएम शैलेन्द्र कुमार समेत राजस्व के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!