जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जौनपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी की ओर से महिलाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारी एंडोमेट्रियोसिस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रविवार सुबह विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे लोहिया पार्क से हुई जिसमें डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल छात्रों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने पीले रंग के वस्त्र और सफेद कैप पहनकर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया। पूरे मार्ग में महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और समय पर उपचार को लेकर जागरूकता से जुड़े नारे लगाए गए तथा लोगों को एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
रैली का नेतृत्व करते हुए JOGS की अध्यक्ष डॉ. अंजू कन्नौजिया ने कहा कि आज भी समाज में कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देती हैं जबकि यह एंडोमेट्रियोसिस जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और समय-समय पर चिकित्सकीय जांच करायें। कार्यक्रम के संचालन में उपाध्यक्ष डा. अम्बर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं कार्यक्रम संयोजक/सचिव डा. शैली निगम ने कहा कि एंडोमेट्रियोसिस के प्रति हर महिला को जागरूक रहना चाहिए। अपने परिवार व समाज की अन्य महिलाओं को भी इसके लक्षणों और उपचार के बारे में जानकारी देनी चाहिए, ताकि समय रहते इसका इलाज संभव हो सके।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्था की पैट्रन डॉ. प्रियंबदा सिंह के संरक्षण में हुआ। इस दौरान वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शकुंतला यादव ने कहा कि समय रहते जांच और सही उपचार से एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है और महिलाओं को गंभीर जटिलताओं से बचाया जा सकता है। इस दौरान डॉ. बीना त्रिपाठी ने भी महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करानी चाहिए और किसी भी प्रकार की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम की प्रशासनिक व्यवस्थाओं में विभिन्न पदाधिकारियों का सहयोग रहा जबकि आर्थिक व्यवस्थाओं का दायित्व कोषाध्यक्ष डॉ. शिल्पी सिंह ने संभाला। इसके अलावा लाइब्रेरियन डॉ. प्रियंका सिंह, क्लिनिकल सेक्रेटरी डॉ. शिखा शुक्ला तथा जॉइंट क्लिनिकल सेक्रेटरी डॉ. पूजा यादव ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। रैली के माध्यम से JOGS ने यह संदेश दिया कि महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते उनकी पहचान और उपचार बेहद आवश्यक है। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है।

إرسال تعليق