Jaunpur : ​तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। तहफ़ूज़-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपते हुये मांग किया कि विगत 4 मार्च को होली के दिन कोतवाली थाना के भंडारी रेलवे स्टेशन के पीछे क़दम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं इमामबाड़े के पूरब की तरफ लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मानेपुर में स्थित कब्रिस्तान में शहीद बाबा की कब्रों को भी अराजक तत्वों ने तोड़—फोड़ करके माहौल बिगड़ने का प्रयास किया था। ऐसे में उक्त पूरे प्रकरण की पुलिस अधिकारी व राजस्व की टीम द्वारा जांच कराकर  कब्रिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ और अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि उक्त प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने लाइन बाजार थानाध्यक्ष सतीश सिंह को भी प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग किया।प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकरण की जांच करके दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर अध्यक्ष शाहिद मेंहदी, कब्रिस्तान कमेटी के महासचिव सरदार हुसैन, मेहंदी रज़ा एडवोकेट, नेहाल हैदर, कैफ़ी रिजवी, हसनैन कमर दीपू सहित तमाम लोग मौजूद थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post