जौनपुर। स्वर्णकार समाज जौनपुर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं प्रथम शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान किया। समारोह के मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक सूबेदार मेजर कृष्ण कुमार सेठ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के संस्थापक संरक्षक के मार्गदर्शन में हुआ जहां दिनेश सेठ, मानिक चन्द सेठ, अशोक चन्द सेठ, एडवोकेट चंद्र प्रताप सोनी, मुन्ना लाल सेठ सहित समाज के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
समारोह में विशिष्ट सदस्यों के रूप में श्यामजी वर्मा, निरंजन वर्मा, गौतम सोनी, नरेश सेठ, महेश सेठ, आदर्श सेठ, संदीप सेठ, प्रभात सेठ, सुखसागर सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, घनश्याम सेठ, श्याम बाबू सेठ, जय प्रकाश वर्मा, गुड्डू सेठ, सुरेश सेठ सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से शपथ दिलायी गयी जहां अध्यक्ष राजकुमार सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत सेठ कार्यक्रम संयोजक (गहना कोठी), महामंत्री विष्णु सेठ, कोषाध्यक्ष अनिल सेठ, उपाध्यक्ष सुनील सेठ, विनय बारोटिया, बंशीधर सेठ, विनोद सेठ, राधेश्याम सेठ, सूरज सेठ, अनिल सेठ, सनी वर्मा, संतोष सेठ को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गयीं।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ मंत्री मनोज वर्मा, प्रिंस सेठ, मंत्री रमेश सेठ, राजकुमार सेठ, राजीव सेठ, संतोष सेठ, धर्मेंद्र सेठ, आशीष सेठ, मनीष सोनी एवं दिनेश चंद्र वर्मा को मनोनीत किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में सुशील स्वामी एवं महर्षि सेठ को जिम्मेदारी सौंपी गयी। आय-व्यय प्रभारी कमलेश सोनी, कानूनी सलाहकार विजय सोनी एडवोकेट, प्रवक्ता ओम प्रकाश सोनी तथा सम्पर्क प्रमुख राम प्रताप सोनी को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गयीं।
इस दौरान अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार सेठ ने कहा कि समाज के लोग संगठित होकर कार्य करें और नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कार से जोड़ें। इस अवसर संचालक ओम प्रकाश सोनी, पत्रकार वैभव वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment