Trending

Jaunpur : ​पीड़िता को धमकी देने वाला गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के किरतापुर बरैया गांव से सोमवार को मुकदमा दर्ज करवाने वाली पीड़िता को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव की एक युवती ने गांव के ही शुभम कुमार पुत्र दीनानाथ उर्फ राजेश कुमार पर मारपीट सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमे को लेकर शुभम पीड़िता को धमकी दे रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने महिला एसआई मिथिलेश कुमारी, अखिलेश यादव तथा कीर्ति खरवार को मौके पर भेजा। पुलिस टीम मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले आयी जहां से आरोपी का चालान भेज दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!