Jaunpur : ​फाल्गुन मास पूर्णिमा तिथि में मां शीतला का हुआ भव्य श्रृंगार

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि व साप्ताहिक श्रृंगार सोमवार को मां शीतला का भव्य श्रृंगार किया गया। सोमवार की दोपहर माता रानी का भव्य श्रृंगार करके मध्यान्ह विश्राम आरती पूजन पंडा परिवार के उपाध्यक्ष विजय पण्डा द्वारा किया गया। मंदिर परिवार के मुक्तेश्वर पंडा ने माता रानी का भव्य आरती के साथ पूजन भी किया। पूर्णिमा तिथि होने के कारण भोर से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लम्बी कतार देर शाम तक लगी रहीं। हवन पूजन माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय माहौल बना हुआ था।
मंगलवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण काल की जानकारी देते हुये महंत विवेकानन्द पंडा ने बताया कि सूतक काल में चौकिया धाम में पट बन्द रहने की प्रथा अनादिकाल से नहीं है। ग्रहण काल के 12 घण्टे पहले सूतक काल लगता है। सिर्फ ग्रहण के समय कपाट बन्द रहता है। मंगलवार को माता रानी का भव्य श्रृंगार करके दोपहर की विश्राम आरती 3 बजे करने के बाद रात्रि 8 बजे रात्रि तक कपाट बन्द रहेंगे। ग्रहण का मूल प्रभाव 3:20 से प्रारम्भ होकर 6:47 पर समाप्त होगा। रात्रि 8 बजे बजे बाद पुनः गर्भ गृह व मन्दिर परिसर शुद्धिकरण करके पुनः कपाट खोल करके दर्शन प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
रंगों के उत्सव होली के बाबत महन्त जी ने समस्त देशवासियों को शुभकामना देते हुये भक्तों के स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहने के अलीावा जीवन में प्रगति के रंगों के साथ द्वेष को भूलकर प्रेम से रहने के लिये माता रानी से प्रार्थना किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post