Jaunpur : ​स्मार्ट मीटर विरोधी मोर्चा का हुआ गठन ​

जौनपुर। कलेक्ट्रेट तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में उपस्थित नागरिकों ने बिजली विभाग द्वारा लिये जा रहे अनेक निर्णयों द्वारा हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही कहा कि स्मार्ट मीटर में बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। बिना उचित सूचना के बिजली काट दी जा रही है। अचानक बिजली काटने से परेशान लोग जब किसी तरह से पैसे की व्यवस्था करके बिल जमा भी करते हैं तो फिर से बिजली चालू होने में बहुत अधिक समय लग रहा है। स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदल कर उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इन सबको देखते हुये इस पूरी प्रक्रिया का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्मार्ट मीटर विरोधी मोर्चा का गठन किया गया। इस दौरान चन्द्रमणि पाण्डेय को मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही योगेश द्विवेदी महामंत्री, राम नगीना यादव उपाध्यक्ष, प्रवीण शुक्ल संगठन मंत्री, विपिन पांडेय कोषाध्यक्ष चुने गये। इस अवसर पर सर्वसम्मति से स्मार्ट मीटर लगाने की पूरी प्रक्रिया को बन्द करने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post