Jaunpur : ​जौनपुर में शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा ने निकाली रैली

जौनपुर। जिला शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा की ओर से बुधवार को विशाल बाइक रैली एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। हजारों बाइक एवं सैकड़ों की संख्या में आकर्षक झांकियां से सही यह शोभायात्रा सम्राट अशोक जयन्ती पर निकाली गयी। भण्डारी रेलवे स्टेशन पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यावज ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य भी रहीं। कार्यक्रम प्रभारी/सम्राट सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप मौर्य के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। रैली राज कालेज के मैदान से निकलकर सुतहट्टी बाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, सिपाह से होकर पंचहटियां सम्राट अशोक स्तम्भ पर पहुंची जहां दीप प्रज्वलन के साथ रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राम सकल मौर्य, शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष कमलाकान्त मौर्य, सपा नेता उदयभान मौर्य, विवेक मौर्य, प्रेमचन्द्र मौर्य, विनय मौर्य, कमलेश, रूप चन्द्र, कैलाश चन्द्र मौर्य, मीडिया प्रभारी पंकज मौर्य सहित काफी संख्या में मौर्य समाज के लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रदीप मौर्य ने सभी जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post