Trending

Jaunpur : मछलीशहर भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित

टीम संचार सेतु

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डा. अजय सिंह ने रविवार को अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर घोषित टीम में जमीनी कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। चर्चाओं की मानें तो पैरवी करने वालों को दरकिनार कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के अनुसार विजय पटेल, हरिश्चन्द्र मौर्य, चन्द्र प्रकाश सिंह, मीना पटेल, उषा किरन, अतुल पाण्डेय, रणविजय सिंह, मोहन राजभर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही संतोष मिश्रा, स्कन्द पटेल एवं डा. अभिषेक रावत को महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी दी गयी। इसके अलावा कमलेश राय को कोषाध्यक्ष बनाते हुये जिला मंत्री वाली टीम में धनन्जय कश्यप, सुदर्शन सिंह, हरेराम पाल, केपी मिश्र, मनोज जायसवाल, डा. रामचन्द्र बिन्द, सोनी जायसवाल, सोनिया गिरी को शामिल किया गया है। इस टीम की घोषणा होते ही जहां जमीनी कार्यकर्ताओं सहित उनके शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं पैरवी करने वालों को दरकिनार करते हुये पार्टी हाईकमान ने यह बता दिया कि कार्य करने वाले को ही स्थान मिलता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!