शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के शाहपंजा स्थित श्री संगत जी मंदिर प्रांगण में मोदनवाल समाज का रंगारंग होली मिलन समारोह हुआ जहां समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समारोह में लोगों ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक—दूसरे को बधाई दिया। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक दुर्गविजय मिश्र ने होली के भव्य गीत प्रस्तुत किये। समाज के बच्चों और बच्चियों ने तमाम रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी व संभाजी पर आधारित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतीथि पूर्व विधायक संजय गुप्त ने कुलदेवता के गौरव का बखान करते हुये उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया। वहीं मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुये कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज को मजबूती मिलती है। समारोह का संचालन पूर्व सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने किया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मोदनवाल, जिया लाल मोदनवाल, महामंत्री शिवेंद्र मोदनवाल, युवा अध्यक्ष चंदन मोदनवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, श्रीष मोदनवाल, प्रहलाद मोदनवाल, शालू मोदनवाल, सत्येन्द्र, दीपक, प्रगेश, राजू, अरविन्द अग्रहरि, हिमांशु मोदनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment