Trending

Jaunpur : ​छोटी लाइन इमामबाड़े के तीन वांछितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने आखिरकार का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में बीते 4 मार्च होली के दिन तोड़फोड़ व चोरी के मामले में 3 अभियुक्त को गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार धारा 305/324(4)/298/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली से सम्बन्धित 3 वांछित कन्हैया बिन्द पुत्र पंचम बिन्द निवासी मानेपुर, अमर बिन्द उर्फ मण्डोले पुत्र पारस बिन्द निवासी मानेपुर एवं दीपक बिन्द उर्फ दीपू पुत्र चन्द्रशेखर बिन्द निवासी मानेपुर थाना लाइन बाजार को छोटी लाइन मस्जिद के पास बने रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किये गये चांदी के जरीह के विक्रय से प्राप्त बचा धन क्रमशः रू0 700, 650, 500 मिलाकर 1850 मिला। साथ ही दीपक के पास से बरामद एक आसमानी रंग का NARZO मोबाइल भी बरामद हुआ। इसके बाद सभी को चालान न्यायालय भेज दिया गया।
गौरतलब है कि होली वाले दिन यानी 4 मार्च को जब यह सूचना मिली कि क़दम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में अराजक तत्व द्वारा तोड़—फोड़ का चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है तो हजारों की संख्या में पंजतनी कमेटी के साथ शिया समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तारी कर अभियुक्तों को कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। आखिरकार पुलिस ने 3 दिन के भीतर तीन गुनहगारों को खोज निकाला और उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

पुलिस टीम ये रहे शामिल
वांछितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नि0अ0 महमूद आलम अंसारी, उ0नि0 जयदीप कोल चौकी प्रभारी भण्डारी, हे0का0 सरोज कुमार, हे0का0 समीम अख्तर एवं का0 अविनाश सिंह शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!