Jaunpur : ईद व नवरात्रि को लेकर डीएम—एसपी ने शान्ति समिति संग की बैठक तेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह की उपस्थिति में ईद एवं नवरात्रि के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस मौके जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के प्रतीक हैं जिन्हें मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए। उ

 जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह की उपस्थिति में ईद एवं नवरात्रि के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस मौके जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के प्रतीक हैं जिन्हें मिल-जुलकर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त रखा जाए तथा जहां भी मरम्मत की आवश्यकता हो, उसे तत्काल पूर्ण कराया जाय जिससे आमजन को त्योहार के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगर निकायों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी जिसके लिए पुलिस विभाग के द्वारा तैयारी कर ली गयी है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस अवसर पर सम्मानित धर्मगुरुजन, नगर निकायों के चेयरमैनगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनंदन सिंह सहित शांति समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم