Jaunpur : ​नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने की बैठक

चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर की सफाई रंग रोगन चुने का छिड़काव करा दिया गया है। सुरक्षा में लगे सभी 20 सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कर लिए गए है। इसी क्रम में
मंगलवार को जिला प्रशासन ने मंदिर समिति के साथ मिलकर बैठक कर नवरात्रि सकुशल सम्पन्न कराने की रुप—रेखा बनाई।
मंगलवार को जिला प्रशासन ने मंदिर समिति के साथ बैठक करके तैयारियों को देखा। सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता आईपीएस ने मंदिर प्रांगण में सभी सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने सुंदरीकरण के तहत तोड़े गये मंदिर बरामदे के मलबे को हटवाकर साफ सफाई करवाकर दक्षिणी निकास द्वार भी खोलने का निर्देश कार्यदायी ठेकेदार प्रभात भाटिया को दिया। नगर पालिका ईओ पवन कुमार को पेयजल, वाहन पार्किंग, साफ सफाई प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने को निर्देश दिये।
साथ ही बताया कि 3 वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मंदिर आने के दोनों प्रमुख मार्ग एक आजमगढ़ हाइवे से दूसरा शाहगंज हाइवे तथा एक पार्किंग मंदिर के पीछे होगा। दोनों प्रमुख मार्गों पर बैरकेडिंग होगा। सुरक्षा को लेकर लाइन बाजार, गौरबादशाहपुर सहित कई थानों की पुलिस, महिला पुलिस, एलआईयू, अग्निशमन दस्ता हर वक़्त धाम में मौजूद रहेगा। मन्दिर के बगल में स्थित पण्डा जी कॉम्प्लेक्स कंट्रोल रूम से भीड़ नियंत्रित किया जायेगा।
मंदिर महंत विवेकानंद पंडा ने सहयोगियों, पंडा—पुजारियों के साथ मंगलवार को गर्भ गृह की साफ सफाई के साथ ही पूरे मंदिर की साफ—सफाई किया। कूलर, पंखे, एसी आदि उपकरण दुरुस्त किये गये। बैठक में महंत विवेकानंद पंडा, विनय त्रिपाठी, विकास पंडा, मोनी पंडा, अरुण पंडा, मुक्तेश्वर पंडा, रवि पंडा, आशीष माली, आदर्श त्रिपाठी, सुमित्र त्रिपाठी, संजय माली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم