Trending

Jaunpur : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

टीम संचार सेतु

सोनू गुप्ता @ मड़ियाहूं, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भीउरा ग्रामसभा में जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चंदा देवी ने कियवा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुषमा पटेल तथा विशिष्ट अतिथि कृषि विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव की 225 से अधिक महिलाएं, किशोरियां और बच्चे शामिल हुये।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता स्थापित करने तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश देता है। समाज में महिलाओं को सम्मान और बराबरी का अधिकार मिलना अत्यंत आवश्यक है।
एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर अमरेंद्र मौर्य और समर पाल ने कहा कि आज भी कई स्थानों पर महिलाओं को रूढ़िवादी सोच का सामना करना पड़ता है। संविधान ने महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार दिए हैं लेकिन समाज में अब भी कई महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
कार्यक्रम में महिला एवं किशोरियों के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के विषय पर चर्चा की गई। साथ ही सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से भी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत रामपुर थाना से महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका सिंह और पूजा ने महिलाओं को मिशन शक्ति और साइबर ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दिया। कृषि विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति में महिलाओं को सदैव पूजनीय माना गया है। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजय सोनकर, अनीता, बाल पुष्टाहार से पूजा भारती, आनंद, जय देवी, रीता सिंह, उमाशंकर सहित अन्य लोगों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन रीता सिंह ने किया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन पूजा भारती ने दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!