Trending

Jaunpur : ​साहित्यिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न

टीम संचार सेतु

जौनपुर। कोशिश साहित्यिक संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी रामेश्वर सभागार में हुई जहां प्रथम सत्र में बीते 15 फरवरी को संस्था द्वारा सम्पन्न हुये आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरा के शानदार आयोजन हेतु संयोजक प्रो आरएन सिंह ने सदस्यों को धन्यवाद दिया। विचार गोष्ठी में तय किया गया कि अब वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि को किया जाएगा।रामजीत मिश्रा की पुस्तक 'मेरे सहयात्री' का विमोचन विशेष आकर्षण का विषय रहा। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक दो मासिक काव्य गोष्ठियों के बाद तीसरी काव्य गोष्ठी को विशेष गोष्ठी के रूप में आयोजित किया जाएगा।
दूसरे सत्र में सभाजीत द्विवेदी प्रखर की अध्यक्षता एवं राजेश पाण्डेय के संचालन में सरस काव्य गोष्ठी हुई। इस दौरान रूपेश साथी अकेला, अनिल उपाध्याय, नन्द लाल समीर, रमेश चन्द्र सेठ, राजेश सिंह सागर, फूलचन्द भारती, अशोक मिश्र, एसबी उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, जनार्दन अस्थाना, डा. विमला सिंह, प्रो. आरएन सिंह, अंसार जौनपुरी, रामजीत मिश्र, सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने फगुआ के रस रंग में पगी मनमोहक रचनाओं और गीतों की प्रस्तुति दिया। राजेश पाण्डेय के संचालन में यह आयोजन एक शानदार उपलब्धि बना जहां तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!