Jaunpur : ​घर में घुसकर मारपीट एवं तोड़—फोड़ करने के आरोपियों का जमानत खारिज

विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतहना गांव में 3 सप्ताह पूर्व दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार को पीट कर मरणासन्न कर दिया था जिसमें घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है। इस मामले में कोर्ट ने 3 आरोपियों का जमानत निरस्त कर दिया।
बता दें कि पतहना गांव में विगत 3 मार्च को एक दर्जन दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज देते हुए एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें धारदार हथियार राड सरिया से मार—पीटे। इस हमले में महेंद्र यादव, जय प्रकाश, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, सुषमा, प्रीतम, निर्मला, उर्मिला घायल हो गये थे। हमलावरों ने इतना आतंक मचाया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। इसके अलावा बाहर खड़ी 4 पहिया वाहन, मोटरसाइकिल आदि क्षतिगस्त कर दिये। दरवाजे एवं खिड़कियां भी तोड़ दिये। उन्हें जान से करने का प्रयास किया। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 3 की हालत नाजुक देखते हुये वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना में पुलिस ने शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। न्यायालय में एडवोकेट अशोक यादव ने पीड़ितों के पक्ष से साक्ष्य पेश करके पैरवी किया। सुनवाई के दौरान घटना में आरोपी पन्ना लाल, विशाल कुमार, निलेश निवासी पतहना पर आरोप पाते हुये कोर्ट ने जमानत निरस्त कर दिया। एडवोकेट अशोक यादव ने बताया कि अब आरोपियों को जमानत के लिए हाईकोर्ट जाना पड़ेगा। वहीं जमानत होने से निरस्त होने से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم