Jaunpur : ​दो परियोजना में होंगे 279.64 लाख खर्च: गिरीश चन्द्र यादव

जौनपुर। जनपद के विकास और सांस्कृतिक उत्थान के प्रति संकल्पित नगर विधायक/खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव द्वारा नगरीय क्षेत्रों में अवस्थित संस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलो पर अवस्थापना सहित अन्य सुविधाओं के विकास हेतु 'वंदन योजना' के तहत जनपद के श्रीराम जानकी मंदिर मियांपुर परिसर में सुविधाओं के विस्तार हेतु 113.75 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किया
मियापुर में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर बहुत प्राचीन शिव मंदिर है जो गोमती तट पर स्थित है जो सैकड़ों लोगों के आस्था का केंद्र है। मोहल्लेवासियों की काफी दिनों से मांग थी कि इस मंदिर का जीणोद्धार हो। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राज्यमंत्री काफी दिनों से प्रयासरत थे जिसके परिणामस्वरुप मंदिर के अवस्थापना के लिए 113.75 लाख रुपए की वित्तीय सुकृति निर्गत की गई।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 'खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव अथक प्रयास से "कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना"' के अंतर्गत जौनपुर नगर पालिका परिषद को कान्हा गौशाला के निर्माण हेतु 165.89 लाख की महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह गौशाला सदर तहसील के डेरायुसूफ में बनाई जायेगी जहाँ 500 गौवंशों के रहने के लिए शेड, वेटरनरी क्लीनिक, चारा गोदाम और बायो गैस प्लांट जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इस आशय की जानकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم