Trending

Jaunpur : ​ ​एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान व जनजागरूकता रैली आयोजित

टीम संचार सेतु

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित फरीदुल हक़ मेमोरियल पी०जी० कॉलेज सबरहद में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के तीसरे दिन शिविर स्थल की साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने स्वच्छता जनजागरूकता रैली निकाली जो शिविर स्थल से होते हुए सबरहद गाँव पहुंची। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वच्छता हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और खुशहाल जीवन के लिए इसे अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं ने स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर ग्रामीणों को जागरूक किया तथा छात्रों से अपील किया कि वे अपने आसपास गंदगी न फैलाएं और साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सके। शिविर का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ० अनामिका पांडेय, डॉ० शिव प्रसाद यादव एवं शाहबाज आलम के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर राजू, प्रियंका, समीर, नंदनी, काजल, चांदनी, ज्ञानती, खुशी, ऊरूज फातमा, आर्यन, प्रिया, रवीना सहित तमाम लो उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!