Trending

Jaunpur : ​समाज के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: जूही

टीम संचार सेतु

विनोद कुमार ‍@ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी स्थित धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आयी बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को नाटक के माध्यम से बच्चियों की प्रस्तुति मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलाकारों का स्वागत करते हुए दहेज न लेने की शपथ लिया। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मछलीशहर भाजपा महिला मंडल मंत्री जूही सिंह ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, समान अधिकार और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे आना होगा, क्योंकि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है, इसलिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्राथमिकता दे रही है।
इसी क्रम में उषा किरण, शर्मिला, रमेश यादव, थानागद्दी चौकी प्रभारी संजय सिंह व मिशन शक्ति से रंजना जी ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वन्दना, सविता, अनीता, ललिता, नीरज, करिश्मा, दीपा समेत भारी संख्या में महिला व किशोरी बालिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिला ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों को संस्था प्रमुख संतोष पाण्डेय ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!