Trending

Jaunpur : ​ ​रोटरी क्लब ने कवि सम्मेलन के साथ मनाया होली मिलन समारोह

टीम संचार सेतु

जौनपुर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में होली मिलन एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां क्लब सदस्यों ने परिवार सहित सहभागिता कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का माहौल हंसी-मजाक और उमंग से सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने होली के रंगों के साथ आपसी प्रेम और सद्भाव का परिचय दिया।
इस मौके पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। मंच पर आये कवियों ने सामाजिक और समसामयिक विषयों पर व्यंग्य व हास्य की शानदार प्रस्तुति दिया। कविताओं के माध्यम से उन्होंने श्रोताओं को हंसने पर मजबूर कर दिया। मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया। पूरा वातावरण देर तक ठहाकों और तालियों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. प्रमोद वाचस्पति, सभाजीत द्विवेदी "प्रखर", बेहोश जौनपुरी, रीना तिवारी तथा डॉ. विभा तिवारी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। सभी कवियों की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। उनकी हास्य और व्यंग्य से भरपूर रचनाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। श्रोताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ कविताओं का आनंद लिया। कार्यक्रम देर तक आनंदमय वातावरण में चलता रहा।
समारोह संयोजक अमित गुप्ता तथा मनीष गुप्ता ने आयोजन की रूप—रेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। संस्थाध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने मंच पर उपस्थित सभी कवियों का अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियों और ऐसे आयोजनों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने कवियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और संस्कृति की झलक देखने को मिली।
अंत में सचिव डॉ. बृजेश कनौजिया ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्याम वर्मा, डॉ. अजय पांडेय, रविकांत जायसवाल, कृष्ण कुमार मिश्र, अनिल गुप्ता, शिवांशु श्रीवास्तव, डॉ. सुधांशु टंडन, संजय जायसवाल, मिथिलेश अग्रहरी, दुर्गेश तिवारी, प्रदीप सेठ, राजेश जावा, कार्तिक सेठी, अंकुर सेठी, राहुल सेठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!