Trending

Jaunpur : ​ ​ ​स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर की गयी है विशेष पहल: डा. एके यादव

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरकी सुल्तानपुर रोड के सरायवीरू में स्थित श्री साईं श्रद्धा मेमोरियल हॉस्पिटल में चैत्र नवरात्रि पर ओपीडी निःशुल्क की गई है जिसकी जानकारी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ एके यादव ने दी। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनके स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष पहल पर की गई है। यह पहल देवी की पूजा के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेवा का संदेश देने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे चैत्र नवरात्रि भर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी कराई जा रही है जिससे कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, यही हमारा प्रयास है। क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में हॉस्पिटल पहुंच निशुल्क ओपीडी का लाभ उठाएं। बता दें कि हॉस्पिटल द्वारा विगत दो माह पहले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था जिसमें भारी संख्या में मरीज पहुंच शिविर का लाभ उठाया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!