Trending

Jaunpur : ​सब्जी खरीदकर लौट रहे अधेड़ ट्रक की चपेट में आने से घायल

टीम संचार सेतु

बिपिन सैनी @ चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां स्थित नवीन सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर लौट रहे मोपेड सवार अधेड व्यक्ति की मंडी गेट पर ही ट्रक की चपेट में आने से पैर कुचल गया। घायलावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गौराबादशाहपुर थाना के बिथार निवासी अमरनाथ गौड़ नवीन सब्जी मंडी अपनी मोपेड बाइक से सब्जियाँ खरीदने आये थे। वापस लौटते समय मंडी के मुख्य द्वार पर ही ट्रक की चपेट में आ गये जिससे दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया। शोर—शराबा सुनकर मंडी गेट पर स्थित पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी आ गये। घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं ट्रक और चालक दोनों पुलिस की हिरासत में है। मरीज़ की गंभीरता को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरो ने वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!