Trending

Jaunpur : ​ ​बच्चों ने रमजान का 30 रोजा मुकम्मल करके अल्लाह से मांगी कामयाबी की दुआ

टीम संचार सेतु

जौनपुर। रमजान माह के 30 रोज़े पांच वक्त की नमाज व आमाल कुरान की तिलावत के पश्चात अल्लाह से अपने परिवार और देश दुनिया में अमन-चैन कायम रहने के अलावा अपनी कामयाबी के लिए दुआ मांगी। बता दें कि शहर के उर्दू बाजार वार्ड फिरोज़ शाहपुर मुहल्ला निवासी मोहम्मद बिलाल जानी पत्रकार के पुत्र अली एहरान 14 वर्ष रियान अब्बास 9 वर्ष ने पाक रमज़ान माह में एक माह का 30 रोजा मुकम्मल कर। पांच वक्त की नमाज़ आमाल और कुरान की तिलावत कर अल्लाह के हुक्म को पूरा किया जिसके चलते परिजनों में हर्ष का माहौल है।
हालांकि रोज़ा रखने के दौरान फाइनल परीक्षाएं भी चल रही थीं। कोचिंग के लिए भी जाते रहे। इन सबके बाद भी दोनों की पढ़ाई पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ा। दोनों ने इबादत और पढ़ाई-लिखाई का संतुलन पूरे रमज़ान भर बहुत ही खूबसूरत तरीकों से बनाए रखा। दोनों की धर्म के प्रति आस्था और मन लगाकर कर पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी का निर्वाहन इस उम्र में जिस तरह से किया गया। उसकी जितनी भी सराहना की जाय, कम है। दोनों के जज़्बात को लेकर पूरे परिवार में एक खुशी का माहौल बन गया है। मां—बाप के अलावा दादी, चचा, बुआ के साथ ही ननिहाल के लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!