Trending

Jaunpur : मां लालती ताइक्वांडो क्लब के 100 बेटियों को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

टीम संचार सेतु

सिद्दीकपुर, जौनपुर। विश्व महिला दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में मां लालती ताइक्वांडो क्लब के 100 होनहार बेटियों को उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बहादुर खिलाड़ियों ने अपने जबर्दस्त प्रदर्शन की भी प्रस्तुति दिया। इस मौके पर नेहरू युवा कल्याण के अधिकारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो सचिन मास्टर प्रवीण मिश्रा को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि आज विश्व महिला दिवस पर प्रवीण मिश्रा द्वारा एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है। जौनपुर में बेटियों को खिलाड़ी के साथ बहादुर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। मैं इस संस्था को हर संभव मदद दूंगा। इस अवसर पर सभी सम्मानित अभिभावक के साथ सैकड़ों ताइक्वांडो के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!