Jaunpur : बरसठी पुलिस ने वारण्टी को किया गिरफ्तार

अनुपम मौर्य @ बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान क्रम में थाना बरसठी पुलिस द्वारा प्र०नि० जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उ0नि0 पारसनाथ यादव मय हमराह हे0का0 राजकुमार यादव व का० वकील चौहान द्वारा अभियुक्त अनिल पुत्र लालचन्द्र निवासी ग्राम बेलौना थाना बरसठी सम्बन्धित न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश प्रथम परिवार न्यायालय द्वारा सीमा बनाम अनिल धारा-128 सीआरपीसी नियत तिथि 23.03.2026 में जारी वसूली वारण्ट गिरफ्तारी वारण्ट के अनुपालन में मोहल्ला बाजार शाखी नगर थाना रोहतक सिटी, जनपद रोहतक, हरियाणा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post