Trending

Jaunpur : मिशन शक्ति केन्द्र की पहल से टूटने से बचा परिवार

टीम संचार सेतु

राजेश पाल @ जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव की निवासी ज्योति निषाद और लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गहोरा निवासी उनके पति प्रमोद निषाद के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद बुधवार को महिला थाने में मिशन शक्ति केंद्र के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। धर्मापुर की निवासी प्रार्थिनी ज्योति निषाद ने अपने पति गहोरा लाइन बाजार निवासी प्रमोद निषाद के विरुद्ध गाली-गलौज करने और भरण-पोषण के लिए खर्चा न देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था जिसके चलते स्थिति इस कदर बिगड़ गई थी कि वैवाहिक रिश्ता टूटने के कगार पर पहुँच चुका था।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को जांच के क्रम में दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र महिला थाने पर बुलाया गया जहाँ महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने दोनों पक्षों की बातों को विस्तार से सुना। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी द्वारा काउंसिलिंग करते हुए दंपति को भविष्य के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने की सलाह दिया गया जिसका यह असर देखने को मिला और दोनों पक्षों ने पुरानी कड़वाहट को भुलाकर आपसी सहमति से लिखित सुलह समझौता कर लिया। अंततः मिशन शक्ति केंद्र के प्रयासों से दोनों पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए राजी हो गए और उन्हें सकुशल विदा किया गया।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर सुनवाई और काउंसिलिंग करने के बाद महिला ज्योति और उसके पति प्रमोद के बीच आपसी सहमति से सुलह करवाकर महिला को उसके ससुराल भेजा गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!