Trending

Jaunpur : ​शबे बरात परम्परागत ढंग से मनाया गया

टीम संचार सेतु

जौनपुर। शबे बारात शिराज़े हिन्द जौनपुर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की गई। मुसलमानों ने विभिन्न कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने ख़ानदान के मरहूमीन व मरहूमात की क़ब्रों पर फातेहा ख़ानी की घरों पर नज़र व नियाज़ का इन्तेज़ाम किया गया। इसी क्रम में शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ में हुज्जत उल इस्लाम मौलाना आबिद आग़ा खां नजफी के ज़ेरे निगरानी शबे बारात का ख़ास आमाल व‌ नमाज़ अदा की गयी। इस मौके पर आयोजित महफिल में मौलाना आबिद आग़ा खां ने आमाले निम ए शाबान की फज़ीलत, अहमियत पर रौशनी डाली। उन्होंने बताया कि अल्लाह आज की शब (रात्रि) दुआएं क़ुबूल करता है। आज की शब बहुत ही मुबारक है। 12वें इमाम हज़रत मेंहदी अलै. का जन्मदिन है। महफ़िल में शायरों ने इमाम ज़माना को अपने कलाम से नज़राना ए अक़ीदत पेश किया। इस मौके पर शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ के मुतवल्ली शेख़ अली मंज़र डेज़ी ने देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ किया। मौके पर मोमनीन ने भी एक—दूसरे को बधाई दिया। नमाज़े फजर मौलाना आबिद आग़ा खां ने जमाअत से अदा कराई जिसके बाद इमामे ज़माना की विलादत जन्मदिन पर बाद नमाज़े सुबह मोमनीन व मोमेनात ने शाही पुल पर पहुंचकर नज़रों नियाज़ किया। मौलाना आबिद आग़ा खां नजफी ने शाही पुल पर मोमनीन को अरीज़े की दुआ पढ़ाई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!