Trending

Jaunpur : ​पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन

टीम संचार सेतु

अमित शुक्ला ‍@ मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुरानी सब्जी मण्डी साहबगंज में स्थित शान्ति मेडिकोज एण्ड सर्जिकल्स का भव्य शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश शुक्ला ने विधि-विधान से पूजन करके एवं नारियल फोड़कर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि कपिलमुनि उमर वैश्य ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने कहा कि नगर में इस प्रकार की आधुनिक मेडिकल सुविधा खुलना क्षेत्रवासियों के लिए बेहद लाभकारी है। इससे लोगों को दवाइयों एवं सर्जिकल सामान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके पहले प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता राजेश गुप्ता एवं उनके पुत्र हर्ष गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, विश्मभर दुबे, बृजेश मिश्र, राकेश मिश्र, सन्तोष गुप्ता, शुभम गुप्त, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्त, अनिल गुप्त, स्वतंत्र मोदनवाल, उमाकांत केशरी, शरद केशरी, राजकुमार, सन्तोष गुप्त सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!