Jaunpur : ​प्रधानाध्यापिका निर्मला रानी के निधन पर हुई शोकसभा

जौनपुर। कायस्थ महासभा 7235 के युवा राष्ट्रीय नेता एवं श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के सदस्य गौरव श्रीवास्तव की माता एवं जूनियर हाईस्कूल चुरावनपुर की प्रधानाचार्य निर्मला रानी श्रीवास्तव का निधन हो गया। उनके पति अवधेश श्रीवास्तव का पिछले वर्ष निधन हो गया था। प्रधानाचार्य के निधन पर सामाजिक संगठनों ने शोकसभा करके माता जी शिक्षा के साथ सामाजिक कार्य में भी समाजसेवा में लगी रहती थीं। उनके निधन से समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है जिसे कभी पूरी नहीं की जो सकती है। शोक संवेदना व्यक्त करते हुये लोगों माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोकसभा में श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, दयाल सरन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, दयाशंकर निगम, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार आदि उपस्थित रहे। वहीं केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेन्द्र सिंह, कायस्थ महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ राष्ट्रीय नेत्री रीबू श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी, विनोद अग्रहरि ने दूरभाष से शोक संवेदना व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post