Trending

Jaunpur : ​जौनपुर के धर्मेश यादव ने मध्य प्रदेश में लहराया परचम

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जौनपुर के होनहार खिलाड़ी धर्मेश यादव ने मध्य प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीत करके परिवार, क्षेत्र सहित पूरे जनपद का नाम रोशन कर दिया। बताया गया कि धर्मेश यादव जिला मुख्यालय से सटे प्यारेपुर गांव के निवासी हैं जो मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर अथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 में प्रतिभाग किया। धर्मेश ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। साथ ही 110 मीटर हैडल रनिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं इसकी जानकारी होने पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस बाबत दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुये धर्मेश यादव ने बताया कि इस जीत का श्रेय उनके गुरूजनों, शुभचिन्तकों एवं परिजनों को जाता है। उनकी इच्छा है कि वह राष्ट्रीय के साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जौनपुर का नाम रोशन करे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!