Jaunpur : ​सड़क किनारे शव मिलने से फैली सनसनी, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

अजय विश्वकर्मा @ सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मार्ग पर मंगलवार सुबह 36 वर्षीय युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली की स्थानीय थाना क्षेत्र के पोटरियां मार्ग पर एक 36 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू दी। इस दौरान व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के लपरी गांव के राधेश्याम बिंद (36) के रूप में हुई। उधर सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया की परिजनों को घटना दे दी गई है। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post