Trending

Jaunpur : ​'हर-हर महादेव' से गुंजायमान रहे शिवालय

टीम संचार सेतु


जौनपुर। जनपद के शिवालयों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव के उदघोष से शिव मंदिर गुंजायमान रहे। भक्तों ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर वंदना किया। वहीं ऐतिहासिक शिव मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार मेले का चक्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर देवी के प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में प्रात: काल भगवान शिव और मां पार्वती का भव्य श्रृंगारपूजन का आयोजन किया गया। शिव और पार्वती की कृपा पाने हेतु भक्तों का शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, बेर और भांग चढ़ाने के लिये तांता लगा रहा। दर्शन-पूजन के बाद भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। इसी तरह प्राचीनतम त्रिलोचन महादेव मंदिर, शम्भूगंज स्थित साईनाथ मंदिर , राजेपुर स्थित प्राचीन रामेश्वरम महादेव, धर्मापुर शिव मंदिर, विसर्जन घाट स्थित गोमतेश्वर महादेव, नव दुर्गा मंदिर, गूलरघाट स्थित राम-जानकी मंदिर आदि शिवालयों पर जलाभिषेक हेतु सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। हर हर महादेव के उद्घोष से सभी शिवालय गुंजायमान रहे। जगह जगह शिव बारात भी निकाली गई तथा भंडारे का आयोजन किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!