Jaunpur : ​धनियामऊ में निराश्रित पशु का चिकित्सक ने किया उपचार

विकास यादव @ नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के धनियामऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से घायल निराश्रित पशु का चिकित्सक ने पहुँचकर उपचार किया। लेदुका के पशुधन प्रसार अधिकारी चन्द्रसेन यादव ने बताया कि सुबह उक्त गांव निवासी अरविंद यादव, सुभाष चंद्र चौहान ने फोन पर सूचना दिया कि हाइवे पर एक निराश्रित बछड़ा घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुँचकर उक्त युवकों की मदद से बछड़े का उपचार किया गया। बछड़े को उन्ही युवकों ने अपने सानिध्य ने रख लिया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post