Trending

Jaunpur : ​वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के स्कॉलर्स डेल एकेडमी सेकेंडरी स्कूल जमुहाई में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव का स्वागत विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह एवं प्रधानाचार्य अश्विनी राय ने पुष्प गुच्छ देकर किया। इस मौके पर श्री यादव ने विद्यालय के संस्थापक स्व. डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह को याद करते हुये कहा कि बहुआयामी सोच से ही विद्यालय स्थापित किये गये इस विद्यालय में शत—प्रतिशत परीक्षा परिणाम में बच्चे सफल हो रहे हैं जिसके फलस्वरुप यहां के छात्रों का तकनीकी उच्च शिक्षा में चयन होता है। यहां के बच्चे खेल व अन्य संपूर्ण विकास की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। इस दौरान मंत्री जी ने विद्यालय के नवीन कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डा. सचिन सिंह, विरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, शरद सिंह, घनश्याम सिंह, तेज बहादुर सिंह, पिन्टू सिंह, अभिषेक सिंह, अभिभावक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!