Trending

Jaunpur : ​जगन्नाथ शिक्षा संस्थान का रजत जयन्ती समारोह व वार्षिकोत्सव सम्पन्न

टीम संचार सेतु

पंकज बिन्द @ महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के साहू नगर गड़ेरिहा स्थित जगन्नाथ ज्ञान शिक्षण संस्थान में शनिवार को वार्षिकोत्सव और रजत जयंती समारोह हुआ। यह आयोजन संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें राम-केवट संवाद एकांकी नाटक और देशभक्ति गीत विशेष रूप से सराहे गये। राम-केवट संवाद एकांकी नाटक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या अंकला गुप्ता द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद पूर्व सीडीओ चंदौली राधेश्याम गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बच्चों को शिक्षा के साथ संगीत और खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को भी आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि उमेश द्विवेदी ने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने का आह्वान किया। अनिल गुप्ता और डॉ. चंद्रशेन गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश दिये।कार्यक्रम का संचालन राम विलास गौतम ने किया।
अन्त में संस्थान के प्रबंधक नन्हकऊ गुप्ता और डायरेक्टर हेमंत गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, आशुतोष सिंह, मोहन लाल मौर्य, विपिन गुप्ता, अरुण मिश्रा, विजय गौतम, विजय प्रकाश पाण्डेय, सरोज मिश्रा, अखिलेश सिंह, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदयराज यादव, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष लालमनि पाण्डेय, हरित दूबे सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!