विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी प्रभावती देवी पत्नी निर्मल यादव ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी हाथों में लाठी-डंडों से लैस होकर दरवाजे पर चढ़कर गालियां देते हुये मारने—पीटने लगे। बीच—बचाव करने पहुंचे बेटे को मारपीट कर घायल कर दिये जिसका मेडिकल मुआयना करना नितांत आवश्यक है। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे जिस कारण परिवार के लोग काफी डरे—सहमे हैं, क्योंकि विपक्षी गोलबंद किस्म के लोग है। पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
Jaunpur : साहब: विपक्षी जानमाल की दे रहे धमकी, परिवार है डरा—सहमा
February 02, 2026
