Trending

Jaunpur : ​रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला की मौत से फैली सनसनी

टीम संचार सेतु

विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। वाराणसी–फैजाबाद वाया लखनऊ रेल मार्ग पर मिहरावां रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर दिशा में स्थित सन्दहा गांव के समीप गुरुवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई आशंका है कि महिला की मौत रात में किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। सुबह शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए ग्रामीणों की नजर ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। वह काली साड़ी और गुलाबी स्वेटर पहने हुए थी। पैरों में चांदी की पायल तथा हाथों में सोने के आभूषण मिले हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला आसपास के किसी क्षेत्र की हो सकती है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेजते हुए पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!