Jaunpur : नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है: एके शर्मा

जौनपुर। एके शर्मा मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग (डाक बंगला) में प्रेस वार्ता किया।
इस दौरान केंद्रीय बजट की प्रमुख घोषणाओं की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट नेशन फर्स्ट की सोच को साकार करने वाला है और देश के समग्र, संतुलित एवं समावेशी विकास को नई गति देगा। यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के उत्थान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मूल भावना को और अधिक मजबूत करता है।
उन्होंने बताया कि बजट में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं। दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तथा वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से पूर्वांचल सीधे देश की राजधानी और पूर्वोत्तर भारत से जुड़ेगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और निवेश को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी। मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से पूर्वांचल के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है जिससे दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों की स्थिति में आमजन को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से समावेशी बजट है जिसमें कृषि, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रेक्चर, औद्योगिक विकास सहित सभी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। श्री शर्मा के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 अजय सिंह, जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post