Jaunpur : जौनपुर की सुनीता राय को राज्यपाल ने किया सम्मानित

जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनभवन लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2026 का शुभारंभ राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एंव कृषि निर्यात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह ने किया। जौनपुर में मशरूम की खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुनीता राय ग्राम मेहौडा विकास खण्ड मुफ्तीगंज को राज्यपाल द्वारा उक्त सम्मानित किया गया। सुनीता जी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र के मशरूम की खेती के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है। इनके द्वारा 30 अप्रैल 2024 में मशरूम यूनिट की शुरूआत की गयी। यूनिट ने बहुत ही कम समय में 3.98 करोड का टर्न ओवर प्राप्त कर एक नई मिसाल पेश की है। पिछले वर्ष के 204 मीट्रिक टन के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष 450 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन का लक्ष्य उनकी व्यवसायिक दूरदर्शिता को दर्शाता है। तकनीकी नवाचार में कैनिन यूनिट की स्थापना कर मशरूम की सेल्फ लाइफ को 3 दिन से बढाकर 18 महीना करना एक गेम चेंचर कदम है। इससे न केवल मशरूम की बर्बादी रूकेगी, बल्कि उत्पादो को दूरस्थ बाजारो और निर्यात के लिये भी तैयार किया जायेगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post