Trending

Jaunpur : ​वृद्धा ने कमरा एवं शौचालय पर कब्जे का लगाया आरोप

टीम संचार सेतु

जौनपुर। केराकत थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकरामनगर (कनुवानी) निवासिनी 85 वर्षीय वृद्धा मुनेसरा देवी पत्नी छट्ठू ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए विपक्षियों द्वारा कमरा एवं शौचालय पर जबरदस्ती कब्जे का आरोप लगाया। 85 वर्षीय वृद्धा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से वह अपने कमरे एवं शौचालय को विपक्षियों के कब्जे से मुक्त कराने हेतु दर-दर भटक रही है लेकिन कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा है और न ही किसी भी प्रकार की कार्यवाही ही हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पुत्र दीनानाथ पुत्र छट्ठू ने मुझे अपने अंश में रहने के लिए अलग से कमरा और शौचालय बनवाकर दिया था जिसमें मैं लगभग 10 वर्षों से रह रही थी। उस पर लाल बहादुर पुत्र छट्ठू, अजय पुत्र लाल बहादुर, लालमनी पत्नी लाल बहादुर एवं सुनीता पत्नी अजय ने लगभग एक वर्ष पूर्व उन्हें मारपीट करके कमरे तथा शौचालय पर जबरदस्ती कब्जा करके उन्हें भगा दिया। वह मड़हे में किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही है जिससे इस अवस्था में उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़िता ने जिलाधिकारी जौनपुर, उपजिलाधिकारी केराकत व थाना प्रभारी केराकत से इसकी शिकायत की जिस पर जांच करवाकर विपक्षियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए कमरा तथा शौचालय को छोड़ने का आदेश भी दिया गया परंतु अभी तक अलग से बने कमरे और शौचालय को छोड़ा नहीं गया। उल्टा मारने—पीटने की धमकी दी जाती है जिसकी शिकायत सक्षम अधिकारियों को की गयी परन्तु अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई। थक-हार करके पीड़िता ने जिलाधिकारी से पुनः गुहार लगाते हुये कहा कि वृद्धावस्था में वह कहां जायेगी? जिलाधिकारी ने शिकायत पत्र स्वीकार कर सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांचोपरांत उपयुक्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!