Trending

Jaunpur : ​'खेलो कबड्डी शाहगंज' प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, गायत्री बस्ती की टीम बनी विजेता

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में 'खेलो कबड्डी शाहगंज' प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन नगर संयोजक ईशान जायसवाल राम के नेतृत्व तथा क्षेमेंद्र सिंह व शिवा गुप्ता के संयोजन में संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत संघचालक अंगराज रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला जज सुनील, पूर्व जज संजय, जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह उपस्थित रहे। साथ ही नगर विधायक रमेश सिंह, क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक रफीक फारूकी अपनी चिकित्सीय टीम के साथ नगर के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
प्रतियोगिता में नगर की कुल 5 टीम श्रीराम, गायत्री, शिवाजी, केशव और साकेत ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, दमखम और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। हर मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। फाइनल मुकाबला श्रीराम बस्ती और गायत्री बस्ती की टीमों के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद गायत्री बस्ती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अंत में अतिथियों ने विजेता को 11000 नगद पुरस्कार एवं उपविजेता टीमों 5500 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशा, कुरीतियों से दूर रखकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!